Aligarh News: ताला तोड़कर घर में घुसा चोर, दो मोबाइल चोरी
अलीगढ़, अक्टूबर 11 -- Aligarh News: अलीगढ़। सासनीगेट थाना में बदमाश ने घर का कुंडा तोड़कर दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। साथ ही पड़ोसी महिला का मोबाइल भी पार कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सासनी गेट क्षेत्र के मदीना कॉलोनी भुजपुरा निवासी जफरुद्दीन के अनुसार आठ अक्टूबर की सुबह एक अज्ञात चोर उनके घर में घुस गया। उसने कमरे का कुंडा तोड़कर अंदर रखे दो मोबाइल चोरी कर लिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली रिहाना पत्नी इरफान का मोबाइल फोन भी चुरा लिया। सासनीगेट थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.