Aligarh News: तारों के सहारे खड़े विद्युत पोल
अलीगढ़, अगस्त 1 -- Aligarh News: अलीगढ़। सासनीगेट क्षेत्र में कई स्थानों पर विद्युत पोल जर्जर हालात में हैं। कुछ तो ऐसे हैं जो तारों के सहारे खड़े हैं। तेज हवा में हिलने लगते हैं। स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों ने नए पोल लगाने की मांग की है। पला रोड पर मायापुरी के अलावा भगवान नगर, महेंद्र नगर क्षेत्र में लगे कुछ विद्युत पोल नीचे से गल चुके हैं, कुछ पोल झुक गए। विभाग की ओर से क्षेत्र में नए पोल लगाए गए थे, लेकिन इन्हें नहीं हटाया गया। न लाइन ही शिफ्ट की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये पोल भविष्य में हादसों का कारण बन सकते हैं। यह भी पढ़ें- Sitapur News: जनकपुरी कॉलोनी में शोपीस बने विद्युत पोल, नहीं दौड़ा करंट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.