Aligarh News: तकनीकी क्रांति से बिजली चोरी पर 'स्ट्राइक'
अलीगढ़, अगस्त 8 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए अलीगढ़ में शुरू किया गया तकनीकी अभियान अब ठोस नतीजे देने लगा है। आधुनिक तकनीक, स्मार्ट मीटरिंग, एबीसी केबल और विजिलेंस की सख्त कार्रवाई ने बिजली व्यवस्था की तस्वीर बदल दी है। महज एक वर्ष में लाइन लॉस 24 प्रतिशत से घटकर 15.12 प्रतिशत पर पहुंच गया, जिससे अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 जिलों में शामिल हो गया है। विभाग का कहना है कि लाइन लॉस में आई इस बड़ी कमी से राजस्व संग्रह बढ़ा है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में अलीगढ़ जोन ने बिजली चोरी और तकनीकी एवं वाणिज्यिक नुकसान (लाइन लॉस) को कम करने की दिशा में सफलता हासिल की है। अधिकारियों के अनुसार, इस उपलब्धि के पीछे तकनीकी सुधारों और सघन निगरानी की अहम भूमिका रही। अधिक नुकसान व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.