अलीगढ़, जुलाई 27 -- Aligarh News: अलीगढ़। अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए टेस्ट देने जा रहे हैं, तो गाड़ी को पीछे (रिवर्स) करने का अभ्यास अच्छी तरह कर लें। अलीगढ़ के ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड इंस्टीट्यूट (डीटीआई) के ट्रेक पर इन दिनों अजब नजारा देखने को मिल रहा है। टेस्ट देने आ रहे अधिकांश आवेदक बैक गियर डालते ही फेल हो रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, रोजाना औसतन 50 में से 8 आवेदकों को गाड़ी बैक करना ही नहीं आ रहा है। पिछले एक महीने में ही इस लापरवाही के कारण 20 से अधिक लोग फेल हो चुके हैं। संभागीय निरीक्षक अनुराग सिंह वर्मा के मुताबिक जैसे ही आवेदक टेस्ट के लिए कार को ट्रेक पर ले जाते हैं, वे उसके संचालन में अटक जाते हैं। यह भी पढ़ें- SSC CGL Tier-1 कैसे करें क्रैक? अपनाएं ये स्ट्रैटेजी; अगस्त-सितंबर में है परीक्षासमस्या का कारण सीधे रास...