अलीगढ़, जुलाई 27 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता डोर क्लोजर्स के निर्माण पर 2027 तक बीआईएस लागू नहीं होगा। आईआईए व उद्यमियों के सामूहिक प्रयास से सफलता मिली है। हजारों की संख्या में डोर क्लोजर बानने वाले अलीगढ़ के निर्माताओं को 20 मई 2027 तक इसका पालन नहीं करना होगा। उद्यमियों ने दिल्ली वाणिज्य मंत्रालय में इसको लेकर एक मांग पत्र दिया था, जिसके बाद 2027 तक विस्तार कर दिया गया है।उद्यमी आदित्य बजाज ने बताया कि ताला-हार्डवेयर इंडस्ट्री का बीआईएस के मानक को पूरा करने के लिए तैयार नहीं है। बीआईएस के मानक भी काफी पुराने हैं। उद्यमियों ने एक मांग पत्र दिया था, जिसके बाद निर्णय आया कि डोर क्लोजर पर यह नियम अभी लागू नहीं होगा। उद्योग हित में अहम निर्णय लिया गया है। बीआईएस लागू हो जाने से डोर क्लोजर के निर्माण व बिक्री में परेशानी आ रही ...