अलीगढ़, अक्टूबर 17 -- Aligarh News: अलीगढ़। एएमयू को "दृष्टिबाधित बच्चों के लिए दंत स्वच्छता संवेदन मॉडल" नामक आविष्कार के लिए पेटेंट प्रदान किया गया है। पेटेंट संख्या 606074 वाला यह मॉडल डॉ. जेड.ए. डेंटल कालिज के शिक्षकों ने दृष्टिबाधित बच्चों में मुख स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित किया है। यह मॉडल बच्चों को स्पर्श के माध्यम से साफ और गंदे दांतों में अंतर पहचानने में मदद करता है। इस आविष्कार को डॉ. जेड.ए. डेंटल कालेज के बाल एवं निवारक दंत चिकित्सा विभाग से जुड़ी विभागाध्यक्ष एवं प्रमुख आविष्कारक प्रो. साइमा यूनुस खान, प्रो. दिव्या संजय शर्मा, प्रो. महेंद्र कुमार जिंदल, डॉ. इमाम आजम, डॉ. मोहम्मद आतिफ और डॉ. एल्सी एंटनी ने विकसित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...