अलीगढ़, अक्टूबर 15 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गांधीपार्क क्षेत्र के धर्म समाज महाविद्यालय (डीएस कॉलेज) में छात्रवृत्ति के लिए बायोमेट्रिक कराने आए छात्र पर हमला कर दिया गया। बीचबचाव करने आए दूसरे छात्र का भी सिर फोड़ दिया गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। खैर क्षेत्र के अर्राना निवासी अभिषेक शर्मा ने मुकदमे में कहा है कि बुधवार सुबह करीब 10.40 बजे वह डीएस कॉलेज में अपनी छात्रवृत्ति के लिए बायोमेट्रिक कराने आया था। भीड़ होने के कारण वहां मौजूद एलएमबी प्रथम वर्ष के छात्र गुलशन यादव उर्फ अनिमेश कुमार ने उस पर जान से मारने की नियत से हमला कर सिर फोड़ दिया। बचाने आए इगलास क्षेत्र के भटोई निवासी विपिन उपाध्याय का भी सिर फोड़ दिया। आरोप है कि गुलशन आवारा किस्म का है। उसके साथ आठ-10 अज्ञात लड़क...