अलीगढ़, जुलाई 29 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। देहात क्षेत्रों की सड़कों का हाल किसी से छुपा नहीं है। अब इगलास के गांव डेटा जलालपुर के दो बच्चों ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर सड़क बनवाने की मांग की है। मंगलवार को यह वीडियो काफी वायरल हुआ। जिसमें बच्चे डीएम से सड़क बनवाने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि इन्हीं बच्चों के द्वारा एक और वीडियो सांसद व विधायक से सड़क बनवाने की मांग करते हुए बनाई थी। वायरल वीडियो में स्कूली छात्रा कहती है कि मैं नेहा शर्मा, कक्षा-6 की छात्रा हूं और यह मेरा भाई मासूम शर्मा-कक्षा-4 डेटा जलालपुर स्थित स्कूल प्रिंस एकेडमी में पढ़ते हैं। स्कूल जाने वाले रास्ते में अति गड्ढ़े होने के कारण यहां स्कूल का वाहन नहीं आ जा सकता है। दोनों बच्चें कह रहे हैं कि डीएम सर, कृपया आप इस रोड को बनवा दीजिए ताकि हम अच्...