अलीगढ़, अगस्त 11 -- Aligarh News: अलीगढ़। डीआईजी प्रभाकर चौधरी व एसएसपी नीरज जादौन ने सोमवार को उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक परीक्षण व चरित्र सत्यापन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। परीक्षण व सत्यापन पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल में चल रहा है। अधिकारियों ने शारीरिक मानक परीक्षण स्थल, माप-तौल उपकरण, पंजीकरण व्यवस्था, अभ्यर्थियों का कतारबद्ध प्रवेश व निकास, पेयजल व चिकित्सा सुविधा आदि का अवलोकन किया। साथ ही सभी प्रक्रियाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष व सुचारू ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा गया कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार किया जाए और निर्धारित मानकों व नियमों का कड़ाई से अनुपालन कर...