Aligarh News: डिस्कस थ्रो में मोहम्मद हमजा ने जीता सिल्वर मेडल
अलीगढ़, नवम्बर 16 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 70वीं राष्ट्रीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में अलीगढ़ के मोहम्मद हमजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिस्कस थ्रो में 50.95 मीटर की दूरी के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में 12 से 16 नवंबर तक आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता में 38 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और विभिन्न शिक्षा बोर्डों के करीब 765 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया था। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव विवेक कुमार ने बताया कि हमजा अलीगढ़ के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर डिस्कस थ्रो में पदक जीता है। हमजा नौरंगी लाल इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के छात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.