अलीगढ़, सितम्बर 22 -- Aligarh News: खैर। गौमत-चंडौस रोड situated उमरी मोड़ चौराहे पर सोमवार को तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध जताया। सूचना पर पहुंचे सीओ अभिषेक पटेल और तहसीलदार विमल कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

हादसे का विवरण बरका चौकी क्षेत्र के गांव मऊ निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र पोखपाल सिंह सोमवार को उमरी मोड़ स्थित मार्केट में बाल कटवाने गया था। बाल कटवाने के बाद वह दुकान से बाहर निकल रहा था, तभी गौमत की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। डंपर की चपेट में आने से धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और...