Aligarh News: ठंडी हवाओं ने बदला मौसम, छाए रहे बादल
अलीगढ़, सितम्बर 27 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सितंबर के अंतिम दिनों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शनिवार देर रात तक हुई लगातार बारिश के बाद रविवार सुबह से शहर और आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बनी रही। कुछ समय के लिए धूप भी निकली, लेकिन उसमें सामान्य दिनों जैसी तपिश महसूस नहीं हुई। हालांकि, चार डिग्री पारा जरूर चढ़ गया। अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लगातार बारिश का असर सुबह से ही मौसम में साफ दिखाई दिया। हवा में ठंडक बढ़ने के साथ लोगों को माह के अंत में हल्के सर्द मौसम का अहसास हुआ। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान में भी रविवार को बादल छाए रहने और एक-दो दौर बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई गई थी। मौसम विभाग ने 26 व 27 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.