अलीगढ़, अक्टूबर 2 -- Aligarh News: इगलास, संवाददाता। कस्बे की ओर जा रहे तीन युवकों को बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रॉलर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रेलर में फंसी बाइक और मृतक को चालक काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। पुलिस ने ट्रॉलर को कब्जे में ले लिया है। तहरीर के अनुसार, 30 सितंबर को दोपहर करीब 12:15 बजे बढ़ा खुर्द गांव निवासी शिवकुमार अपने भाई वेदपाल सिंह उर्फ चरन के साथ बाइक संख्या यूपी 81 ईई 1673 से इगलास जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज कारस वाली पुलिया से करीब 20 मीटर पहले उन्हें गांव का ही धीरज कुमार मिल गया। तीनों सड़क किनारे कच्चे हिस्से में खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरा...