अलीगढ़, जुलाई 26 -- Aligarh News: n परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर लगाया जानबूझकर हत्या का आरोप n पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कीविजयगढ़, संवाददाता। विजयगढ़ देहात के गांव सिंहपुर में ट्रैक्टर से दबकर हुई 14 वर्षीय रोहित की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर जानबूझकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।घटना के अनुसार, बिजेंद्र कुमार का पुत्र रोहित कल ट्रैक्टर की चपेट में आ गया था, जिसे गांव के ही संजय कुमार का बेटा रवि उर्फ पठान चला रहा था। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।आज जब पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी परि...