Aligarh News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अलीगढ़, जुलाई 19 -- Aligarh News: हरदुआगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामघाट रोड पर बरौठा नहर पुल के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉला ने एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। घर न पहुंचने पर परिजनों को घटना की जानकारी सुबह हुई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। गांव भूतपुरा निवासी मृतक अशोक कुमार पुत्र कल्याण सिंह उम्र 26 वर्ष शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदुआगंज बाइक से आया था। वहां उसी दिन उसके भाई अनिल कुमार की पत्नी को डिलेवरी हुई थी जिसमें पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई थी। घर में खुशी का माहौल था। रात को ही समय करीब 11:30 बजे वह बाइक से अकेला गांव भूतपुरा वापिस जा रहा था। जैसे ही वह बरौठा नहर पुल से पहले एल जे पी फार्म हाउस के सामने पहुंचा तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉला जिसमें गर्डर भरे हुए थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.