अलीगढ़, जुलाई 7 -- Aligarh News: चंडौस। कस्बा के खैर अड्डे पर हुए सड़क हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में आगजनी, चक्काजाम और हंगामे के मामले में थाना पुलिस ने सोमवार को एक और आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब तक इस प्रकरण में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य नामजद और अज्ञात आरोपितों की तलाश जारी है। बताते चलें कि दो जुलाई को खैर अड्डे पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में 11 वर्षीय वंश प्रताप की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर चंडौस-पिसावा मार्ग पर जाम लगा दिया था। इस दौरान गेहूं से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई थी। यह भी पढ़ें- Aligarh News: ट्रैक्टर आगजनी व जाम प्रकरण में तीन भेजे जेल पुलिस के अनुसार उपद्रवियों ने दमकल और क्रेन की कार्रवाई में भी बाधा पहुंचाई थ...