Aligarh News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
अलीगढ़, जुलाई 27 -- Aligarh News: लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र के गांव तालसपुर के समीप रविवार सुबह करीब 10:30 बजे तालसपुर स्थित रेलवे लाइन पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची रोरावर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसका कद लगभग पांच फुट तीन इंच है, रंग गेहुंआ तथा बाल काले हैं। युवक ने आसमानी और सफेद रंग की पट्टीदार शर्ट तथा नीली जींस पहन रखी थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.