Aligarh News: ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली ठप, पेयजल संकट
अलीगढ़, जुलाई 15 -- Aligarh News: जट्टारी, संवाददाता। कस्बे के उसरह बाईपास रोड स्थित श्री श्याम पुरुषोत्तम गौशाला के निकट लगा विद्युत ट्रांसफार्मर बीते शनिवार को फुंक जाने के बाद से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। लगातार तीन दिन से बिजली न मिलने के कारण स्थानीय लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोग बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। बिजली आपूर्ति बंद होने से घरों में लगे पंखे, कूलर, फ्रिज समेत सभी विद्युत उपकरण बेकार साबित हो रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को उठानी पड़ रही है। बिजली न होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है, जिससे लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। रात के समय घरों में अस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.