Aligarh News: ट्रांसफार्मर चोरों का आतंक, एक माह में छह चोरी
अलीगढ़, अगस्त 29 -- Aligarh News: लोधा, संवाददाता। क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चोरों ने गुरुवार देर रात जिरौली डोर गांव में खेत पर रखा 100 केवी का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। इससे ग्राम प्रधान समेत करीब आधा दर्जन से अधिक किसानों के छह नलकूपों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इन नलकूपों से करीब 500 बीघा से अधिक कृषि भूमि की सिंचाई होती थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में रोष है। जिरौली डोर निवासी योगेंद्र पुत्र बुधपाल सिंह के खेत पर 100 केवी का ट्रांसफार्मर रखा था। इससे ग्राम प्रधान ठाकुर जितेंद्र सिंह समेत करीब आधा दर्जन से अधिक किसानों के नलकूपों को बिजली मिलती थी। ग्रामीणों के अनुसार करीब 20 दिन पहले भी इसी स्थान से ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था। विद्युत विभाग ने करीब आठ दिन पहले ही नया ट्रांसफार्मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.