Aligarh News: टेंपो में बैठे शातिर ने किसान की जेब से उड़ाए 71 हजार रुपये
अलीगढ़, नवम्बर 20 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के बौनेर के पास टेंपो में बैठे किसान की जेब से शातिरों ने 71 हजार रुपए पार कर दिया। इसके बाद शातिर युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव धौरी निवासी कालीचरन किसान है। बुधवार को वह धनीपुर मंडी में धान बेचने आया था। यहां से धान बेचकर टेंपो से घर लौट रहा था। इसी बीच टेंपो में पहले से बैठे युवक ने उसकी जेब में रखे 71 हजार रुपए पार कर दिया। इसके बाद वह रास्ते में टेंपो से उतर गया। अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। बौनर के पास पहंुचते ही कालीचरन ने जेब से रुपए गायब देखे तो वह दंग रह गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.