अलीगढ़, जुलाई 29 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित टी.जी.टी. शिक्षक चयन परीक्षा में डा. अविनाश ने पहला स्थान प्राप्त किया। डा. अविनाश ने जिले का गौरव बढ़ाया।कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल मैरिस रोड कार्यालय पर सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें डा. अविनाश शर्मा को सम्मानित किया। विवेक बंसल ने कहा कि डॉ. अविनाश शर्मा की यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनकी कठोर मेहनत, लगन, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी सफलता न केवल युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि सम्पूर्ण अलीगढ़ के लिए गर्व का विषय भी है। डॉ. अविनाश शर्मा इससे पूर्व वर्ष 2011 से 2019 तक श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के वाणिज्य संकाय में अतिथि सहायक आचार्य के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। यह भी पढ़ें- लम्भु...