अलीगढ़, जुलाई 11 -- Aligarh News: 12 मशीनों से 450 करोड़ रुपये की डेढ़ लाख वर्ग मीटर जमीन को कराया कराया कब्जामुक्त n सिमरौठी, मरोरगढ़ी में स्थित कोलोनियों में चलवाया बुलडोजर यह भी पढ़ें- टप्पल में 450 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त कराई जट्टारी, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने टप्पल क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे सिमरौठी, मरोरगढ़ी में स्थापित कॉलोनियों पर बुलडोजर चलवाया। 12 बुलडोजरों की मदद से 300 बीघा में फैले हरित वाटिका मरोरगढ़ी समेत अवैध रूप से विकसित कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर करीब डेढ़ लाख वर्गमीटर क्षेत्र में बने निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। प्राधिकरण के अनुसार कब्जामुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 450 करोड़ रुपये ह...