Aligarh News: टप्पल में कुट्टी के विवाद में दंपति से मारपीट
अलीगढ़, सितम्बर 8 -- Aligarh News: जट्टारी, संवाददाता। थाना टप्पल क्षेत्र के गांव नरवारी में ज्वार-बाजरा की कुट्टी काटने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि मशीन की कुट्टी घर में आने का विरोध करने पर दबंग देवर और देवरानी ने फालिज से पीड़ित महिला और उसके पति को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना पांच सितंबर की दोपहर करीब 3:00 बजे की है। गांव नरवारी निवासी रतीमन पत्नी महमूद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका देवर हसनू और देवरानी परवीन घर के पास मशीन पर ज्वार-बाजरा की कुट्टी कूट रहे थे। कुट्टी उछलकर बार-बार उनके घर में आ रही थी, जिस पर पीड़िता ने पल्ली बांधने का आग्रह किया। इसी बात से गुस्साए हसनू और परवीन ने गालियां दीं और दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आए। पीड़िता रतीमन ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.