Aligarh News: टप्पल थाना क्षेत्र से महिला और 10 महीने का बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
अलीगढ़, अगस्त 5 -- Aligarh News: जट्टारी। टप्पल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव ताहरपुर से एक महिला के अपने 10 महीने के मासूम बच्चे के साथ अचानक घर से गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने इस संबंध में टप्पल थाने में लिखित तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और दोनों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, गांव ताहरपुर निवासी संदीप कुमार पुत्र नाहर सिंह ने बताया कि बीते 31 जुलाई की रात करीब 9 बजे उनकी 24 वर्षीय पत्नी भारती अपने 10 महीने के बेटे हिमांशु को साथ लेकर बिना बताए कहीं चली गईं। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है और परिवार बेहद चिंतित है।संदीप कुमार का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे की हरसंभव तलाश की। उन्होंने अपनी ससुराल के साथ-साथ अन्य रिश्तेदारों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.