Aligarh News: झमाझम बारिश से बदला मौसम, उसम से राहत
अलीगढ़, अगस्त 21 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम ने गुरुवार दोपहर अचानक करवट ली और झमाझम बारिश होने लगी। करीब आधा घंटे हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दे दी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई है। सुबह से समय मौसम शांत रहा। हवा की रफ्तार थमी रही। आसमान पर हल्के बादल छाए थे। दिन चढ़ने के साथ बादलों की परत कुछ छंटी और धूप निकल आई। तेज धूप के साथ वातावरण में उमस बढ़ने लगी। इससे लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान पर घने बादल छाने लगे और कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते सड़कों और खुले स्थानों पर पानी जमा हुआ, वहीं उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पश्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.