अलीगढ़, जुलाई 29 -- Aligarh News: अलीगढ़। झमाझम बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज बारिश और मौसम खराब होने के कारण श्याम नगर, लक्ष्मणपुरम कॉलोनी, रावल टीला, जीवनगढ़, महेंद्र नगर, नगला पटवारी, बिहारी नगर, गूलर रोड, विद्या नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रही। बिजली न होने से घरों में दैनिक कार्य प्रभावित हुए। स्थानीय लोगों ने विभाग को शिकायत भी दर्ज कराई। हालांकि, बारिश थमने के बाद आपूर्ति बहाल हो गई। कुछ स्थानों पर फॉल्ट की शिकायतें भी सामने आईं, जिनके निस्तारण के लिए विभागीय टीमें रात तक जुटी रहीं। यह भी पढ़ें- Hapur News: बारिश से शहर की बिजली आपूर्ति बाधित, घंटों परेशान रहे लोग उधर, सासनीगेट क्षेत्र में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो ...