Aligarh News: जेल की सलाखों के पीछे पल रहे छह 'कान्हा', मां की गोद ही बनी संसार
अलीगढ़, सितम्बर 4 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जब पूरा शहर कान्हा के जन्म का उत्सव मना रहा होगा, तब जिला कारागार की चारदीवारी के अंदर भी छह छोटे-छोटे कान्हा अपनी मां की गोद में किलकारियां मार रहे होंगे। इस बार जेल के दरवाजे जन्माष्टमी पर नहीं खुलेंगे, लेकिन बंदी अंदर ही कान्हा की झांकी सजाएंगे और इन्हीं बच्चों को कान्हा बनाकर उत्सव मनाएंगी। जिला कारागार में इस समय करीब 100 महिला बंदी निरुद्ध हैं। इनमें से महिलाओं के साथ उनके छह बच्चे भी जेल में ही रह रहे हैं। नियमानुसार छह साल से कम उम्र के बच्चे अपनी सजायाफ्ता या विचाराधीन मां के साथ ही जेल में रह सकते हैं। यह भी पढ़ें- Aligarh News: कान्हा के जन्मोत्सव को घर से मंदिरों तक चल रही विशेष तैयारी जेल प्रशासन के अनुसार इन सात बच्चों में दो बच्चे चार साल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.