Aligarh News: जेएनएमसी के आरडीए भवन में लगी, अफरा तफरी
अलीगढ़, अक्टूबर 8 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) के वार्ड नंबर 10 के पास बुधवार को अचानक आग लगने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की शुरुआत अस्पताल परिसर में जमा कूड़े के ढेर में लगी आग से हुई, जिसकी लपटें तेजी से बढ़कर पास ही लगे बिजली के तारों तक पहुंच गईं। तारों में आग लगने से उठी लपटों और धुएं को देखकर वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।आग की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया। बिना समय गंवाए जेएनएमसी के फायर और इलेक्ट्रिकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मुस्तैदी का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। सुरक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.