Aligarh News: जेई की गिरफ्तारी पर विद्युत अभियंताओं में आक्रोश
अलीगढ़, अक्टूबर 8 -- Aligarh News: अलीगढ़। श्याम नगर में करंट से महिला की मौत की घटना के मामले में अवर अभियंता फैज तैमूरी की मंगलवार रात गिरफ्तारी के बाद राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने विरोध जताया है। संगठन का कहना है कि घटना की वास्तविक परिस्थितियों, क्षेत्राधिकार और विभागीय अभिलेखों की निष्पक्ष जांच किए बिना जेई को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। जिलाध्यक्ष पीयूष सारस्वत और क्षेत्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह ने कहा कि जलभराव, विद्युत व्यवस्था और संबंधित विभागों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जेई की ड्यूटी, क्षेत्राधिकार, पूर्व शिकायतों और विद्युत उपकरणों की स्थिति की जांच के बाद ही जिम्मेदारी तय की जाए।संगठन ने प्रशासन से स्वतंत्र एवं तकनीकी जांच की मांग करते हुए कहा कि बिना ठोस साक्ष्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.