Aligarh News: जुताई में काटी जा रही सड़क, सिकुड़कर रह गई आधी
अलीगढ़, जुलाई 11 -- Aligarh News: अकराबाद, संवाददाता। ग्राम नानऊ के माजरा नगला रिसलदार में सरकारी रास्ता धीरे-धीरे अपना अस्तित्व खोता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि धान की बुवाई के समय हर वर्ष खेतों की जुताई के दौरान ट्रैक्टरों से सड़क के दोनों किनारों को काट दिया जाता है, जिससे मार्ग की चौड़ाई लगातार कम होती जा रही है। वर्षों से चली आ रही इस स्थिति के कारण सड़क अब सिकुड़कर लगभग आधी रह गई है और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में समस्या और भी गंभीर हो गई है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: राहगीरों की कमर तोड़ रही दोआबा की खस्ताहाल सड़कें संकरे मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें पानी भरने से पूरा रास्ता कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गया है। दोपहिया वाहन चालक अक्सर फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.