Aligarh News: जुए का विरोध करने पर युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर
अलीगढ़, अगस्त 20 -- Aligarh News: अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कस्बा पिलखना में जुआ खेलने का विरोध करने पर एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर मोहल्ला भूखा निवासी दिलशाद पुत्र शब्बीर बाजार जा रहा था। रास्ते में कुछ युवकों को जुआ खेलते देख उसने मना किया और पुलिस बुलाने की बात कही। इससे नाराज दो आरोपियों ने दिलशाद को घेर लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसके सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने अकराबाद थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि दो पक्षों में विवाद और मारपीट की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.