अलीगढ़, अक्टूबर 27 -- Aligarh News: अलीगढ़। थाना जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर 2 पर फुट ओवरब्रिज के पास से एक शातिर अभियुक्त अदनान पुत्र शमीउल्ला निवासी शाहजमाल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार मोबाइल के संबंध में थाना जीआरपी पर मुकदमा संख्या 83/2026 धारा 305 बी के तहत दर्ज है। अभियुक्त पर पहले से 6 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें लूट, चोरी और आबकारी एक्ट के मामले शामिल हैं। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...