Aligarh News: जिला जज, एसएसपी व एडीएम सिटी ने किया जेल का निरीक्षण
अलीगढ़, सितम्बर 28 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सोमवार को जिला कारागार का त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण किया गया। जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल, एसएसपी नीरज जादौन, एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने जेल अधीक्षक पंकज कुमार सिंह के साथ जेल का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों, रसोईघर, अस्पताल और जेल परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बंदियों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जेल की व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर अधिकारियों ने संतोष जताया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.