Aligarh News: जाम लगाने पर 100 ग्रामीणों पर मुकदमा, कार्रवाई शुरू
अलीगढ़, जुलाई 29 -- Aligarh News: खैर, संवाददाता। शिवाला नहर के पास सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद सड़क जाम करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में नामजद समेत करीब 100 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई को शिवाला नहर पुल के निकट सड़क दुर्घटना में बिसायतीगढ़ी निवासी मलखान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना का जाम घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिदेव मंदिर के समीप खैर-नौहझील मार्ग पर जाम लगा दिया था। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूल बसें, एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहन भी काफी देर तक फंसे रहे, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.