Aligarh News: जाम में फंसे टेंपो से इन्वर्टर बैट्री चोरी, दूसरे दिन बेचते पकड़ा आरोपी
अलीगढ़, सितम्बर 20 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देहलीगेट चौराहे पर जाम का फायदा उठाकर दो युवकों ने टेंपो से इन्वर्टर की बैट्री चोरी कर ली। व्यापारी ने दूसरे दिन ही चोर को बैट्री बेचते हुए घुड़िया बाग के पास से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। कनवरीगंज निवासी अनुज कुमार गुप्ता के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब सवा 11 बजे चालक रतनलाल खैर रोड से टेंपो में इन्वर्टर की बैट्री लेकर आ रहा था। देहलीगेट चौराहे पर जाम होने से टेंपो धीरे चल रहा था। इसी दौरान दो लोगों ने एक बैट्री चोरी कर ली। इसकी सूचना उसी दिन थाने पर दी गई थी। शनिवार को व्यापारी अनुज अपने भाई अंशुल वार्ष्णेय के साथ अपनी बैट्री को दुकानों पर तलाश कर रहे थे। शाम साढ़े चार बजे उन्हें नंदन अभिनंदन गेस्ट के आगे एक व्यक्ति बैट्री लिए खड़ा मिला। सीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.