Aligarh News: जानवर को बचाने के चक्कर में पलटा टेंपो, चालक की मौत
अलीगढ़, नवम्बर 2 -- Aligarh News: छर्रा, संवाददाता। कोतवाली गंगीरी क्षेत्र के गांव कुमरहुआ निवासी ओमवीर सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह अपना टेम्पो लेकर गंगीरी से दो सवारियों को बैठाकर अतरौली जा रहे थे। बताया जाता है कि उनका टेम्पो लगभग छह माह पूर्व ही खरीदा गया था। जैसे ही टेम्पो छबीलपुर के निकट अतरौली रोड पर पहुंचा, तभी अचानक सड़क पर आए एक सूअर को बचाने के प्रयास में चालक टेम्पो से नियंत्रण खो बैठा और टेम्पो सड़क पर पलट गया। हादसे में टेम्पो में बैठी दोनों सवारियों को मामूली खरोंच तक नहीं आई, जबकि चालक ओमबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर छर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.