Aligarh News: जस्ते का माल खरीदकर नहीं दिए रुपए,आरोपी दबोचा
अलीगढ़, सितम्बर 4 -- Aligarh News: अलीगढ़। सासनीगेट थाना क्षेत्र के जयगंज में एक शातिर ने व्यापारी से जस्ते का सामान खरीदकर उसका भुगतान नहीं किया। अब रुपए मांगने पर धमकी दे रहा था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बाबरी मंडी निवासी उज्जैब जस्ते के व्यापारी हैं। आरोप है कि बीते दिनों दो युवक उनसे माल खरीदकर ले गए। इसके बाद रुपए मांगे तो वह टालमटोल करते रहे। अब आरोपियों ने फोन बंद कर लिया। विरोध करने पर गाली गलौज कर धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी सोहिल उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.