Aligarh News: जवां में बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर पर पुलिस का छापा
अलीगढ़, अक्टूबर 20 -- Aligarh News: जवां, संवाददाता। थानाध्यक्ष रेखा गोस्वामी को सोमवार को मुखबिर ने सूचना दी कि बरौली नगर के ही एक मेडिकल स्टोर स्वामी द्वारा कोडीन युक्त कफ सिरप के माध्यम से नशे का कारोबार किया जा रहा है, जिस पर उन्होंने बरौली पहुंचकर मेडिकल स्टोर स्वामी को बुलाकर रामलीला मैदान के समीप शिव मंदिर के किराए के कमरे में संचालित गोदाम पर छापा मारा। यहां से तीन पेटी कोडिंग कफ सिरप कुल 353 सिरप बरामद कर मेडिकल स्टोर स्वामी के कर्मचारी को गोदाम के कमरे में ही बंद कर औषधि निरीक्षक दीपक लोधी को सूचना दी। इस पर औषधि निरीक्षक मौके पर पहुंच गए एवं आगे की कार्यवाही अमल में लाई गई। औषधि निरीक्षक व जवां पुलिस के संयुक्त प्रयास से मेडिकल स्टोर स्वामी व जब्त कफ सिरप को थाने लाया गया, जहां औषधि निरीक्षक द्वारा मामले के संबंध में मुकदमे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.