अलीगढ़, अगस्त 22 -- Aligarh News: अलीगढ़। वार्ड संख्या 48 (मौलाना आजाद नगर-भगवानगढ़ी मार्ग) में बारिश में भीषण जलभराव की स्थिति हो जाती है। गुरुवार को भी बारिश के बाद यही हालात बने। ऐसे में एक स्कूली वेन जलभराव में बंद हो गई और उसमें बैठे दो बच्चे उसकी छत पर बैठ गए। इस मामले को संयुक्त श्रमिक किसान मोचा के राष्ट्रीय संस्थापक जितेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर डाला साथ ही एक्स पर ट्वीट किया। मामले के मुताबिक वार्ड 48 के मुख्य मार्ग और स्थानीय स्कूल के सामने पानी भर गया। स्कूल से घर लौट रहे मासूम बच्चों की वैन बीच रास्ते में ही पानी में फंसकर बंद हो गई। इस दौरान बच्चे ऊपर चढ़ गए। इस घटना की वीडियो रिपोर्ट जब मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान शाह ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजी, तो मोर्चा संस्थापक ने इसका संज्ञान लिया। इसके बाद सीएम ह...