अलीगढ़, नवम्बर 4 -- Aligarh News: अलीगढ़। श्री वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति की ओर से मंगलवार को समिति कार्यालय, ब्रह्मनपुरी में दीपावली स्नेह एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद एवं घरेलू कार्य करने वाली महिलाओं के जीवन में दीपावली की खुशियां बांटना रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्णा गुप्ता गौ माता, डॉ. इंदिरा गुप्ता रहीं। महिलाओं को वस्त्र, मिठाई, दीपक, सजावट का सामान, त्योहार की आवश्यक सामग्री, पटाखे व फुलझड़ियां वितरित की गईं। समिति की अध्यक्ष अंजना वार्ष्णेय ने कहा कि दीपावली का वास्तविक आनंद दूसरों के जीवन में खुशियां और उजाला लाने में है। कार्यक्रम में सचिव अलका वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष राधा वार्ष्णेय उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: उज्ज्वला लाभार्थियों को दीपावली का तोहफा, 957 रुपये तक मिले...