अलीगढ़, अगस्त 30 -- Aligarh News: जमीन पर कब्जे को लेकर शुरू हुए एएमयू व नगर निगम विवाद प्रकरण में अभी कोई निर्णय नहीं हो सका है। 27 अगस्त को एसडीएम कोल न्यायलय में अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते अब 31 अगस्त की तारीख सुनवाई के लिए तय की गई है नगला पटवारी स्थित करीब 500 करोड़ रुपये कीमत की 3.863 हेक्टेयर जमीन को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) व नगर निगम के बीच विवाद शुरू हो चुका है। एसडीएम कोल डा. गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण 27 अगस्त को फाइल प्रस्तुत नहीं हो सकी। दोनों पक्षों की ओर से जवाब भी अभी नहीं दिए गए हैं। अब 31 अगस्त को सुनवाई निर्धारित की गई है। मामले में नगर निगम और एएमयू को पहले ही नोटिस जारी कर अपने-अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज व राजस्व अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। ...