Aligarh News: जमीन के फर्जी कागजों पर जमानत लेने वाला आरोपी गिरफ्तार
अलीगढ़, सितम्बर 28 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जमीन आपकी, कागज आपके, और जमानत कोई गैर ले गया। सिविल लाइन क्षेत्र इसी तरह की जालसाजी का मामला सामने आया है, जिसने किसान की पुश्तैनी जमीन के फर्जी कागज तैयार करके किसी दूसरे की जमानत हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया और एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। गंगीरी क्षेत्र के गांव भिलावली निवासी राहुल शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि उनकी व उनके भाई सतीश कुमार की गांव में पुश्तैनी कृषक जमीन है। आरोप है कि शोएब उर्फ चौबा, उसकी मां व चाचा अनवार और शोएब का मित्र जाकिर मामा ने षड्यंत्र रचा और उनकी जमीन के कागजों व आधार कार्ड का फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार करके शोएब उर्फ चौबा की जमानत ले ली। जबकि वह शोएब और उसके परिवार को जानते तक नहीं हैं। इंस्पेक्टर सत्यवीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.