Aligarh News: जन्माष्टमी पर झमाझम बरसे बदरा, मौसम हुआ सुहाना
अलीगढ़, सितम्बर 5 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जन्माष्टमी के पर्व पर शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद मौसम सामान्य बना रहा, लेकिन शाम होते-होते बादल झमाझम बरस पड़े। तेज बारिश से जहां कुछ क्षेत्रों में पानी भर गया, वहीं उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। पर्व के दिन हुई बारिश ने जन्माष्टमी का आनंद भी दोगुना कर दिया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। दोपहर तक बारिश नहीं होने से लोगों की दिनचर्या सामान्य रही। शाम के समय अचानक काले बादल घिर आए और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- Faridabad News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जलभराव से जूझे बारिश का दौर शुरू होते ही मौसम सुहाना हो गया। मंदिरों और जन्माष्टमी आयोजनों में पहुंचे लोगों ने भी बारिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.