Aligarh News: जट्टारी में बिजली घर पर दिया किसानों ने धरना
अलीगढ़, अगस्त 6 -- Aligarh News: जट्टारी, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के बैनर तले बुधवार को जट्टारी बिजली घर परिसर में किसानों की विभिन्न विद्युत समस्याओं को लेकर एक विशाल पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत के बाद आक्रोशित किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ धरना देकर क्षेत्र की लंबे समय से लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में बार-बार ट्रांसफॉर्मर जलने से ग्रामीण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है। साथ ही, जर्जर लाइनों के कारण आए दिन होने वाले फॉल्ट से आपूर्ति बाधित रहती है। किसान नेताओं ने बताया कि डेटा खुर्द बिजली घर की तीन विद्युत मशीनें लंबे समय से खराब पड़ी हैं।इसके अलावा, जैदपुरा बिजली घर की 33 केवी लाइन पिछले एक वर्ष से तकनीकी खराबी का शिकार है, जिससे सिंचाई कार्य और आम जनजीवन बुरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.