Aligarh News: जगन्नाथ यात्रा के दूसरे दिन हुए भजन, आरती
अलीगढ़, जुलाई 17 -- Aligarh News: अलीगढ़। अचल ताल स्थित गिरीराज सत्संग सभा में भगवान श्री जगन्नाथ जी महोत्सव के दूसरे दिन भजनों का आयोजन हुआ। सुबह 9 बजे से भजन हुए। श्री जगन्नाथ भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। 11:30 बजे भगवान जगन्नाथ की आरती हुई। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। यह क्रम 25 जुलाई तक चलेगा। प्रतिदिन अलग-अलग भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजकों में कामेश्वर प्रसाद गर्ग अध्यक्ष, इं. केके वार्ष्णेय महामंत्री, इं. एसी वार्ष्णेय कोषाध्यक्ष, हरीशंकर अग्रवाल, नीलम वार्ष्णेय उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Aligarh News: गिरीराज मंदिर से निकली भव्य जगन्नाथ यात्रा यह भी पढ़ें- Rampur News: 20 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, भंडारे का भी होगा आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.