अलीगढ़, जुलाई 3 -- Aligarh News: जट्टारी, संवाददाता। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की टप्पल शाखा ने नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों के छह महीने से लंबित वेतन, एरियर और दीपावली बोनस के भुगतान की मांग को लेकर जिलाधिकारी के नाम टप्पल थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के महानगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह ठेकेदार ने बताया कि नगर पंचायत में ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को जनवरी 2026 से जून 2026 तक का वेतन और एरियर नहीं मिला है। इसके अलावा प्रति कर्मचारी 10,850 रुपये का दीपावली बोनस भी बकाया है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों के परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।संगठन ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर बैंक खातों में मानदेय हस्तांतरित नहीं किया गया, तो वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। मांगें पूरी न होने पर 14 जुलाई को यमुना एक...