अलीगढ़, जुलाई 15 -- Aligarh News: छर्रा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव गुलरिया नगला के पास मंगलवार को एक सड़क हादसे में टेम्पो पलट जाने से चालक समेत छह लोग घायल हो गए। बताया गया कि सामने से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को बचाने के प्रयास में टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जानकारी के अनुसार, थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव बमनोई निवासी एक परिवार टेम्पो से गांव खेड़ा में मियां बाबा की जात करने जा रहा था। टेम्पो गंगीरी से छर्रा रोड की ओर आ रहा था। जैसे ही वाहन गुलरिया नगला के पास पहुंचा, सामने आई कार को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और टेम्पो पलट गया。 यह भी पढ़ें- Chapra News: महेंद्रनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौतघायलों की जानकारी हादसे में चालक तन्नू पुत्र गंगाप्रसाद निवासी बरौली (थाना छर...