Aligarh News: छत से राख फेंकने पर दो पक्षों में चले लाठी डंडे,दो घायल
अलीगढ़, सितम्बर 30 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद क्वार्सी थाना क्षेत्र के मोहल्ला वहीद नगर में छत से राख फेंकने पर दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। मारपीट में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को दीनदयाल में भर्ती कराया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।वहीद नगर निवासी फुरकान मंगलवार को परिवार संग घर पर था। आरोप है कि इसी बीच पड़ोसी महिला ने छत से राख फेंक दी। राख फुरकान के ऊपर जा गिरी। विरोध करने पर महिला और उसका बेटा गाली गलौज करते हुए आ गए। घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट कर दी। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। मारपीट में फुरकान की पत्नी समेत दो लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हुस्ना, दानिश और गुड़िया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि छत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.