Aligarh News: छत से गिरकर युवक घायल उपचार के दौरान हुई मौत
अलीगढ़, अगस्त 22 -- Aligarh News: पिसावा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव मढ़ाहबीबपुर का एक युवक नोएडा में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह युवक की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अरविंद कुमार उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र मनवीर सिंह नोएडा में रहकर किसी कंपनी में कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मंगलवार को फोन पर बात करते हुए अपने कमरे की तरफ जा रहा था। वहां कोई निर्माण कार्य होने के चलते अचानक पैर फिसल गया और नीचे गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में पड़ोसियों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया और गांव में परिजनों को सूचना दे दी गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह युवक की मौत हो गई। जिससे परिवार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.