Aligarh News: चौराहे के 150 मीटर दायरे में नो वेंडिंग जोन
अलीगढ़, अगस्त 4 -- Aligarh News: इगलास संवाददाता। कस्बे को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल ने मुख्य चौराहे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी बृजेन्द्र सिंह को अतिक्रमण हटाने के कड़े दिशा-निर्देश दिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार, कस्बे के मुख्य चौराहे से अलीगढ़ रोड, मथुरा रोड, सासनी रोड और हाथरस रोड पर 150-150 मीटर तक के दायरे को 'नो वेंडिंग जोन' घोषित किया गया है।इस सीमा के भीतर अब कोई भी दुकानदार, हथठेला या ढकेल वाला फल-सब्जी की बिक्री नहीं कर सकेगा। साथ ही, टेम्पो और थ्री-व्हीलर चालकों को भी इस दायरे में सवारी बैठाने या उतारने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह के भीतर स्वतः अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी है। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.